ग्रामीण मेधावी छात्र/छात्रा अभिनंदन कार्यक्रम, रैपुरा-2019 मेधा जब अपना अभिनय करती है तो उसे ऐसे रंगमंच की जरूरत होती है जिसमें वह पुरस्कृत एवं अभिनंदित होती है। ग्रामीण मेधावी छात्र/छात्रा अभिनंदन कार्यक्रम ऐसा ही एक रंगमंच है जो हमारे गांव रैपुरा की प्रतिभाओं को सम्मानित करता है और आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादाई होता है। इस कार्यक्रम की शुरुआत स्व.श्री चंद्रशेखर जी (तत्कालीन आयुक्त वाणिज्यकर) ने वर्ष 1984 को अपने अथक प्रयासों से की थी, इसके बाद से ही यह कार्यक्रम अपनी निरन्तरता बनाये हुए अपने 36वें वर्ष में आ पहुंचा है जिसमें इसने लगातार प्रगति की है। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मेधावी अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन दशहरे के अगले दिन एकादशी (9 अक्टूबर 2019 दिन- बुधवार) को राघवेन्द्र रामलीला समाज मंच, रैपुरा पर रात्रि 9 बजे से सम्पन्न हुआ जिसमें कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं, नवोदय, एकीकृत, राष्ट्रीय प्रतिभा खोज, इंजीनियरिंग तथा मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं के साथ ही विभिन्न सरकारी सेवाओं (राष्ट्रीय एवं प्रांतीय) को मिलाकर कुल 36 मेधावियों को सम्मानित किया गया है। जिसमें कक्षा 5...
Posts
Showing posts from February, 2020